जय सुदर्शन गुरुदेव सुदर्शन
महापर्व पर्यूषण
12/9/2023 तारीख से जैन धर्म के अष्ट दिवसीय महान पर्व पर्यूषण चल रहे हैं। जहां जहां भी जैन श्रावक होते हैं अपने सामर्थ्यानुसार इन पर्व की आराधना करते ही हैं। इन्हें तप त्याग से मनाते हैं।आप भी इन पर्वों में यथाशक्ति तप त्याग करें। अंतागढ़ सूत्र का वाचन करें। गुरुओं के मुख से 8 दिन आगम श्रवण करें। तेला, बेला, अठाई करें। शीलव्रत का पालन व कच्ची, पक्की हरी सब्जी का त्याग करें। रात्रि भोजन का त्याग करें। प्रतिदिन सामायिक व प्रतिक्रमण करें तथा संवत्सरी को पौषध करें। इन 8 दिनों में गृह कार्य व व्यापार को गौण करके आत्म चिंतन में अधिक समय दें। ये पर्व क्षमा पर्व है। किसी से अनबन हो तो क्षमा याचना के भाव बनाएं तथा आत्म शुद्धि के भाव बनाएं।गुरुदेवों की तरफ से भी इन अष्ट दिवसीय लोकोत्तर पर्वो की आपको बधाई व मंगलकामनाएं।