20 December 2023

साधु चर्या

एक विदेशी पर्यटक एक योगी से भेंट करती है,
वह देखकर चकित रह गई कि बस एक साधारण सा कमरा था, ना तो कोई फर्नीचर, ना ही कोई अन्य सुख-सुविधा की व्यवस्था!!

पर्यटक योगी से पूछती है कि आपका फर्नीचर आदि सामान कहां है ... ???
योगी पलट कर प्रश्न कर देता है - आपका कहां हैं ..???

वह बोली मेरा ?
लेकिन मैं तो यहाँ केवल आगंतुक हूँ, घूमने आई हूँ, सब देख कर मुझे लौट जाना है अपने देश !!

योगी धीरे से हंसता है और बोलता है - मुझे भी !! 😊😊🙏