02 December 2023

साधु

ठंडी ज्यादा हैं ना? सुबह 5 बजे उठने का मन होता है क्या?
उठते ही कोट जैकेट टोपी ग्लोज शूज़ सब चाहिए ना? 
बिना कोट जैकेट शूज़ के बाहर जा सकते हैं क्या? 
सोते समय फोम की गद्दी गरम रजाई /ब्लैंकेट सब चाहिए ना?
अब जरा पूज्य साधु भगवंत के बारे में सोचिए?
जोरदार ठंडी, गर्मी हो फिर भी नित्य नियमित
साधना करे वो हैं ~ साधु
समता धरे वो हैं ~ साधु
संतोषी रहे वो हैं ~ साधु
सरलता अपनाएं वो हैं ~ साधु
शरीर का राग छोड़े वो हैं ~ साधु
जो मौत को महोत्सव बनाये वो हैं ~ साधु
संसार का तन के साथ मन से भी त्याग किया है वो हैं ~ साधु
जिसने भगवान महावीर स्वामी का मार्ग सहर्ष स्वीकार किया है वो हैं ~ साधु
जिसको आनेवाले कल की चिंता नहीं वो हैं ~ साधु
जिसको जगत के सर्व जीवोंकी प्रति करुणा हैं वो हैं ~ साधु
जिनशाशन का मंगल तीर्थ है वो हैं ~ साधु
त्याग का राग और राग का त्याग  करे वो हैं ~ साधु
🙏🏻धन्य धन्य मुनिवरा🙏🏻
🙏णमो लोए सव्वसाहूणं🙏