सुदर्शन चक्र घूम रहा है।
सज गया गुरु सुदर्शन दरबार
सज गया गुरु संघनायक दरबार
संघसंचालक जी महाराज को दीक्षा स्वर्ण जयंती की हार्दिक बधाई
आओ सब मिल कर पंचकूला, सेक्टर-17 चलें और बहुत ही महान और दुर्लभ अवसर के साक्षी बने। पंजाब की महान संयमी परंपरा के उन्नायक, उत्तर भारत की श्रद्धा व आस्था के शिखर पुरूष, गुरु सुदर्शन संघ के सरताज, हम सबके रहबर, संघ संचालक पूज्य गुरुदेव श्री नरेश चंद्र जी महाराज की दीक्षा की स्वर्ण जयंती के शुभ अवसर पर आओ हम सब अपने गुरुदेव का आशीर्वाद लेने के लिए पंचकूला,जैन स्थानक सेक्टर-17 पहुंचे।
दिनांक:- 26-11-2023, रविवार
ऐसे महान संघ के महानायक की दीक्षा की स्वर्ण जयंती के पावन अवसर पर बहुत से श्री संघों के द्वारा जप- तप, सामायिक- संवर की आराधना की जा रही है। आइये हम भी ऐसे महान गुरुदेव के प्रवचन व दर्शनों का लाभ लें और अपने पुण्य में वृद्धि करें।
चलो गुरुवर के द्वारे नजारे मिलेंगे।
डूबते हुओ को किनारे मिलेंगे।जो तंग आ चुके हैं गमें जिंदगी से।
उनको कुछ ना कुछ सहारे मिलेंगे।