03 November 2023

वैराग्य दिवस की बधाई

 संघ संचालक, मनोहर व्याख्यानी पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री नरेश मुनि जी महाराज और त्याग शिरोमणि, राजऋषि पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री राजेंद्र मुनि जी महाराज 3 नवंबर को प्रातः स्मरणीय, संघ शास्ता, शासन प्रभावक, निकट भवी, सरलात्मा पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के पावन श्री चरणों में वैरागी के रूप में बड़ौत की पावन धरा से सर्वस्य अर्पण कर जिन शासन की प्रभावना करने और अपने संसार को सीमित करने हेतु अग्रसर हुए।


दोनो महान आत्मा, बड़ौत धरा की शान हैं। पूज्य गुरु द्वय को 52 वे वैराग्य दिवस की पावन शुभ मंगल कामना करते है और यह भावना भाते हैं कि जिस पावन उद्देश्य से आप दोनो महापुरुष दीक्षित हुए, रत्न त्रय की सम्यक साधना करते हुए शाश्वत लक्ष्य को प्राप्त करें।

गुरू द्वय चतुर्विद संघ पर इसी प्रकार अपनी कृपा वर्षण करते रहें, आपका स्वास्थ अनुकूल रहे और संयम की सम्यक पालना करने में सहायक रहे, इसी शुभ मंगल कामना के साथ पूज्य गुरुजनों को बारंबार वंदन और वैराग्य दिवस की बधाई।