18 September 2023

The Rise Of Sudarshan Chakra

सभी धर्म प्रेमी श्रावक श्राविकाओ को सादर जय जिनेन्द्र, 

आप सभी से एक निवेदन है कि कल संवत्सरी के प्रवचन के अंत में निम्नलिखित घोषणा अपने समाज में कर दें: 

जैसा कि आपको विदित है कि बम्बई के जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक श्री अनिल कुलचैनिया जी ने जन-जन की श्रद्धा के केन्द्र गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के जीवन पर एक भव्य तथा बड़े बजट की फिल्म “THE RISE OF SUDARSHAN CHAKRS” का निर्माण किया है तथा यह फिल्म आगामी 22 सितम्बर 2023 को 40 शहरों के सिनेमाघरो में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म में सिनेमा तथा टी. वी. जगत के अनेक प्रसिद्ध कलाकारो ने काम किया है तथा जाने-माने गायकों जैसे उदित नारायण, सुदेश भोसले, सुरेश वाडेकर, पामेला जैन ने अपनी मधुर आवाज में गाने गाए हैं। इस फिल्म को लगभग 10 लाख से भी अधिक दर्शकों द्वारा देखे जाने की संभावना है। 

आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में यह फिल्म अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं मित्रों के साथ देखें और गुरुदेव के जीवन को गहराई से समझें।  साथ ही अपने व्यापारिक तथा सामाजिक संपर्क के अजैन भाइयों में इस फिल्म का प्रचार प्रसार करे