श्री महावीराय नमः
जय सुदर्शन गुरु सुदर्शन
!! सुप्रभात !!
दिनांक :-12 सितंबर 2023
वार :- मंगलवार
आज की तिथि भादवा वदी त्रयोदशी
आपका आज का दिन शुभ हो
सूर्य उदय 6:04
सूर्य अस्त 6:31
नवकासी 6:52
आज के त्याग / पच्चखाण बथूवा, बबुकोसा, बेसनबरफी।
आज की माला श्री वासुपूज्याय नमः।
आज पर्यूषण महापर्व का पहला दिन है, कच्ची पक्की हरी का त्याग रखें, दिन छिपने से पहले भोजन कर ले, मोबाइल, लैपटॉप टीवी आदि का विवेक रखें, वाहन आदि की मर्यादा रखें, श्रृंगार का त्याग रखें, दर्पण कम से कम देखें, राग द्वेष घटाने का प्रयास करें, आर्तध्यान रौद्रध्यान छोड़कर धर्मध्यान में मन को संलग्न करें, यथा शक्ति उपवास / आयंबिल / एकासन आदि करने का भाव बनाएं।
आप - आज एक दिन में इन तीनो का त्याग/पच्चखाण कर सकते हैं।
पच्चक्खान लेने के लिए अप्पाणं वोसिरामि कहना मन में।
धर्म स्थानों में निंदा करने या सुनने से दूर रहना।