09 August 2023

श्री सुदर्शन गुरवे नमः

श्री महावीराय नमः  श्री वाचस्पति गुरवे नमः    
श्री जग्गूमल गुरवे नमः   श्री सुदर्शन गुरवे नमः

आदरणीय बंधुओ,
     सादर जय जिनेंद्र,
हम सब गुरु सुदर्शन भक्तों के लिए हर्ष का विषय है कि  देश के जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक श्री अनिल कुलचैनिया जी ने  गुरु महाराज की जीवनी “सूर्योदय से सूर्यास्त तक” से प्रभावित होकर गुरुदेव के जीवन पर लगभग 2 घंटे 40 मिनट अवधि की एक फिल्म बनाई है जिसमें सिनेमा एवं टी.वी. जगत के अनेक प्रमुख कलाकारों ने काम किया है तथा प्रसिद्ध गायक उदित नारायण, सुदेश भोंसले, सुरेश वाडेकर, पामेला जैन आदि ने गानों को अपनी मधुर आवाज में गाया है।

किसी भी श्वेतांबर मुनि के जीवन पर बनने वाली देश की यह पहली फिल्म है। इससे पूर्व श्री अनिल कुलचैनिया जी ने ही दिगंबर समाज के श्रद्धेय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर पिछले वर्ष फिल्म “अंतर्यात्री-एक महापुरुष” बनाई थी। गुरुदेव सुदर्शन लाल जी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:
फिल्म का नाम : The Rise of Sudarshan 
प्रमुख कलाकार : विवेक मिश्रा, यशपाल शर्मा, राकेश पांडे, विजय टंडन, प्रीति  झिंगयानी, लता सभरवाल
गीतकार : सुधाकर शर्मा
संगीत : सुनील देहरा
सिनेमाघरों में रिलीज की संभावित तिथि : 25 अगस्त 2023 
हम सभी गुरु भक्त श्री अनिल कुलचैनिया के आभारी हैं। हम सब का कर्तव्य है कि इस फिल्म को अधिक से अधिक लोगों में प्रचारित करें तथा गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के जीवन तथा संदेशों को जन- जन तक पहुंचाएं।

निवेदक
गुरु सुदर्शन भक्त