05 August 2023

तपोधनी बद्रीप्रसाद जी महाराज का संथारा संकल्प दिवस

पूज्यपाद तपोधनी बद्रीप्रसाद जी महाराज ने 42 वर्ष के संयमकाल के बाद आज के दिन 5 अगस्त 1987 को संथारा संकल्प लिया, जो 72 दिन तक चला, आज के दिन पूज्य गुरुदेव राजऋषि श्री राजेंद्र मुनि जी महाराज ने फरमाया:-

42 वर्ष या उससे ऊपर की उम्र वाले सभी श्रावक श्राविका को यह संकल्प अवश्य लेना चाहिए कि प्रतिदिन स्थानक जाकर 6 बार वंदन करें,
पहली वंदना पूज्यपाद वाचस्पति श्री मदनलाल जी महाराज के प्रति
दूसरी वंदना पूज्यपाद संघ शास्ता श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के प्रति
तीसरी वंदना तपोधनी संथारा साधक श्री बद्रीप्रसाद जी महाराज के प्रति
चौथी वंदना महान तपस्वी गणधीश श्री प्रकाश चंद्र जी महाराज के प्रति
पांचवी वंदना संघनायक शास्त्री श्री पदम चंद्र जी महाराज के प्रति
छठी वंदना संघ संचालक मधुर व्याख्यानी श्री नरेश चंद्र जी महाराज के प्रति
अगर कभी स्थानक जाने का अवसर न हो तो अपने धर्मस्थान की ओर या पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पूरी भक्ति भावना के साथ गुरू परंपरा को स्मरण करते हुए घर पर भी कर सकते हैं।
सरल आत्मा पूज्यपाद संथारा साधक तपोधनी श्री बद्री प्रसाद जी महाराज के नाम की एक माला रोज करें और यह भावना भाएं कि मैं भी श्रावक के सभी मनोरथ को पूर्ण कर सकू और दिव्य आत्मा मुझे यह करने की शक्ति प्रदान करें।