नवकार मंत्र का भावपूर्वक एक अक्षर बोलने पर सात सागरोपम जितने पापो का नाश होता है ।
"नमो अरिहंताणं"इतना एक पद बोलने पर 50 सागरोपम जितने पाप नष्ट होते है।
संपूर्ण नवकार मंत्र गिनने से 500 सागरोपम जितने पाप नष्ट होते हैं।
सुबह उठकर आठ नवकार जपने से 4000 सागरोपम जितने पाप नष्ट होते हैं।
संपूर्ण नवकार वाली गिनने से 54000 सागरोपम जितने पाप नष्ट होते है।
सागरोपम अर्थात् गिनने में कठिनाई हो इतने अरबों वर्ष। यह नवकार महामंत्र शक्तिदायक, विध्नविनाशक, प्रभावशाली, चमत्कारी है।
गर्भवती स्त्रियों के लिए इस मंत्र का जाप करना अति उत्तम है।
जन्म के समय बालक के कान में यह मंत्र सुनाने से उसके जीवन में समृद्धि प्राप्त होती है
एवं मृत्यु के समय सुनाने पर सदगति प्राप्त होती है।
दॄढ विश्वास तथा शुद्ध मन से इस मंत्र का जाप नित्य करने से विश्व में, परिवार में तथा मन में शांति रहती है, मन स्वच्छ और निर्मल बनता है ।
नमो अरिहंताणं
नमो सिध्दाणं
नमो आयरियाणं
नमो उवज्झायाणं
नमो लोए सव्व साहूणं
ऐसो पंच नमोक्कारो
सव्व पाव प्पणासणो
मंगलाणं च सव्वेसिं
पढमं हवइ मंगलं