11 June 2023

श्री सुदर्शन गुरवे नमः

जय सुदर्शन गुरु सुदर्शन
गुरुदेव सुदर्शन आपकी महिमा अपरम्पार है, आपके श्रावक ही नही सभी जैन अजैन भी आपको और आपकी परम्परा के साधु और श्रावको को मानते हैं।

ऐसी ही एक सच्ची घटना है
एक बार मैं (अतुल जैन बड़ौत) एक शॉपिंग मॉल में गया वहाँ एंट्री पर सभी गाड़ियों की बड़ी जोरदार तलाशी ली जा रही थी, जब हमारा नम्बर आया तो सेक्युरिटी गार्ड्स ने बिना तलाशी के हमे आगे जाने को बोला, मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ, मैने पूछा क्या आप हमें जानते हैं तो एक गार्ड बोला आप गुरु सुदर्शन को मानने वाले हैं आपकी तलाशी की कोई जरूरत नही है, उस दिन पता चला क्यों सभी सन्त हम सभी श्रावको को "सुदर्शन गुरवे नमः" का स्टीकर कार पर लगाने के लिए देते हैं, गुरुदेव आप धन्य हैं, आपके नाम से ही हम VIP बन जाते हैं।

धन्य है आपका जीवन, धन्य हैं आपके सन्त और धन्य है आपका संघ।

मुझे पूर्ण विश्वास है जब तक हम आपके बताये सदमार्ग पर चलते रहेगें आपके आशीर्वाद रूपी सुदर्शन चक्र की छाया हमारी रक्षा करती रहेगी।